महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव तहसील स्थित पुरुषोत्तमपुरी में एक बड़ा हादसा सामने आया है। धार्मिक दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से भरी एक नाव नदी में पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाव में 35 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। बताया जा रहा है कि क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में पलट गई। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई, जबकि कई अन्य

लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है, जबकि नदी में सर्च ऑपरेशन भी जारी है।

