नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 4399 दिनों का कार्यकाल पूरा करते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। कैबिनेट बैठक के दौरान सभी मंत्रियों ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और

उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देकर सम्मानित किया। प्रस्ताव में उनके नेतृत्व, शासन और देश के विकास में योगदान की सराहना की गई। इस अवसर को भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि मोदी अब लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।

