बिहार के गया जी जिले से शादी के नाम पर कथित ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान से शादी करने पहुंचे एक युवक की खुशियां उस समय काफूर हो गईं, जब विवाह के महज तीन घंटे बाद ही दुल्हन अपने परिजनों के साथ फरार हो गई। आरोप है कि शादी एक महिला के माध्यम से तय कराई गई थी। दूल्हा पक्ष ने विवाह से पहले दुल्हन पक्ष को एक लाख

रुपये से अधिक नकद और जेवरात दिए थे। गांव में रीति-रिवाज के साथ शादी भी संपन्न हुई, लेकिन कुछ ही घंटों बाद दुल्हन और उसके परिजन गायब हो गए। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

