दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला। बैठक के दौरान पीएम मोदी सहयोगी दलों के नेताओं को खुद झालमुरी बांटते नजर आए। उन्होंने नेताओं के साथ बैठकर झालमुरी का स्वाद भी लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह बैठक ऐसे समय हुई जब पीएम मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। उन्होंने

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 4,399 दिनों का आंकड़ा पार किया। इस अवसर पर एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री का सम्मान किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। बैठक में भविष्य की रणनीति और गठबंधन को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। पीएम मोदी द्वारा नेताओं को झालमुरी खिलाने की तस्वीरें और वीडियो खास चर्चा का विषय बने हुए हैं।

