पश्चिम बंगाल की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और उच्च सदन दोनों से इस्तीफा देने का फैसला किया। इस्तीफे के बाद उनकी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात ने राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया है। सुष्मिता देव ने कहा कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी है और वह ऐसी स्थिति में नहीं रहना चाहतीं जहां एक साथ दो नावों पर सवार होना पड़े। हालांकि उन्होंने

ममता बनर्जी को लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब TMC के भीतर असंतोष की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में पार्टी के कुछ सांसदों के NDA के प्रति झुकाव की चर्चाएं भी तेज हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक, सुष्मिता देव जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकती हैं। उनके इस्तीफे ने बंगाल से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है

