उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खराब मौसम के बीच दो यात्री खाई में गिर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही SDRF और अन्य बचाव दलों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई में गिरे यात्रियों की पहचान फर्रुखाबाद निवासी प्रियांशु और दिल्ली निवासी मोहित के रूप में हुई है। कठिन परिस्थितियों और खराब मौसम के बावजूद SDRF की टीम ने साहस का परिचय देते हुए दोनों को

सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान SDRF के कुक यशपाल सिंह की बहादुरी की विशेष सराहना की जा रही है। संयुक्त बचाव दल ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। समय पर हुए रेस्क्यू से दोनों यात्रियों की जान बच गई।

