नरेंद्रनगर चुनाव में हंगामा, मंत्री सुबोध उनियाल के बूथ पहुंचने पर विवाद |

नरेंद्रनगर चुनाव में हंगामा, मंत्री सुबोध उनियाल के बूथ पहुंचने पर विवाद |

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित नरेंद्रनगर नगरपालिका चुनाव के मतदान के दौरान एक नया विवाद सामने आया। आरोप है कि कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल मतदान केंद्र के अंदर पहुंच गए, जिसके बाद उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इसका विरोध किया।

बताया जा रहा है कि UKD नेत्री प्रमिला रावत और वरिष्ठ नेता दिनेश मास्टर ने मंत्री की मौजूदगी को चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए आपत्ति जताई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले को लेकर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने निर्वाचन नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *