धनबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन में बड़ी सफलता हासिल की है। मई माह की अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जिले में मई के दौरान 420 नए कांड दर्ज हुए, जबकि 470 मामलों का सफल निष्पादन किया गया। इससे लंबित मामलों की संख्या घटकर 1850 रह गई है। बैठक में बताया गया कि 1277 लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया और 25 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं 1250 पुराने मामलों

में चार्जशीट या अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में जमा किया गया। धनबाद पुलिस ने जून माह में CEIR पोर्टल के माध्यम से 1000 गुम मोबाइल बरामद करने का लक्ष्य रखा है। अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष टास्क फोर्स भी गठित की गई है। इसके अलावा मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए हेलमेट, ट्रैफिक नियम उल्लंघन और नशे में ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

