धनबाद के टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा बीएलए-2 एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीएलए-2 की जिम्मेदारियों, मतदाता सूची के पुनरीक्षण और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता

विनोद कुमार पांडेय, मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, केंद्रीय सदस्य डबलू महथा, धनबाद जिला अध्यक्ष लखी सोरेन और जिला सचिव मन्नू आलम सहित जिला और प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

