झरिया विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा खाटू श्याम से क्षेत्र की सुख-शांति, विकास और जनकल्याण की कामना की। सांसद ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने और लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की

उपलब्धि पर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और एकता बनी रहे तथा सभी नागरिक सुख-शांति के साथ जीवन व्यतीत करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे और पूजा-अर्चना में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। जय श्री श्याम।

