उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने एक बड़े फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक घर में चल रही नकली डिग्री और मार्कशीट बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी मार्कशीट, डिग्रियां, कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से नकली शैक्षणिक दस्तावेज तैयार कर रहा था।
पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इसका संबंध देश के अन्य राज्यों ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी हो सकता है। मामले में आगे की जांच जारी है।

