उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के गेट नंबर-4 के समीप एक जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से करीब आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छज्जे पर बंदरों के कूदने से कमजोर संरचना टूट गई और नीचे मौजूद श्रद्धालुओं पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर

अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और जर्जर भवनों की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

