उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घर की पानी की टंकी में सांपों के 27 बच्चे मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना सराय ग्राम क्षेत्र की है, जहां एक मकान मालिक जब अपनी पानी की टंकी की सफाई करने पहुंचा, तो अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गया। टंकी के भीतर दर्जनों छोटे सांप रेंगते हुए दिखाई दिए। यह दृश्य देखते ही परिवार के लोग घबरा गए और पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी तुरंत ग्रामीणों और वन

विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के साथ स्नेक कैचर तालिब और भोला ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने टंकी के अंदर से सभी 27 सांप के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह के अनुसार सभी सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरा इलाका कुछ देर के लिए दहशत और चर्चा का केंद्र बना रहा।

