भारतीय राजनीति में 10 जून 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 64 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पीएम मोदी ने लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए यह उपलब्धि हासिल की है, जबकि नेहरू ने 1952 से 1964 तक लगातार 4,398 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।

इसी के साथ केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष भी पूरे हो गए हैं। इस मौके पर दिल्ली में एनडीए की अहम बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। एक साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने वाले नरेंद्र मोदी 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। 2014, 2019 और 2024 में लगातार चुनावी जीत के बाद वे देश के प्रधानमंत्री बने हुए हैं।

