हैदराबाद के गाचीबौली स्थित हिल रिज विला में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से नेपाली दंपति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर करीब 7 से 8 किलो सोने के आभूषण और डेढ़ किलो चांदी के सामान की चोरी का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, 6 जून को विला के मालिक घर पर नहीं थे। इसी दौरान आरोपियों ने घर में रखी लॉकर की चाबी का इस्तेमाल कर जेवरात

निकाल लिए और लॉकर को दोबारा बंद कर दिया। अगले दिन परिवार को चोरी का पता चला, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबराबाद पुलिस ने कई राज्यों में टीमें भेजकर जांच शुरू की और आखिरकार आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है। अधिकारियों ने लोगों से घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन कराने की अपील की है।

