PoK में हालात बेकाबू, सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प का दावा |

PoK में हालात बेकाबू, सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प का दावा |

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालात बेकाबू होने के दावे किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 150 से अधिक लोगों की मौत और 100 से ज्यादा के घायल होने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, रावलकोट में एक जनाजे के दौरान लोग सेना और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा कथित तौर पर गोलीबारी की गई। आरोप है कि सेना ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ाकर निशाना बनाया और कई लोगों को मौके पर ही गोली मार दी।

जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने आरोप लगाया है कि सुरक्षाबलों ने कई शव भी अपने साथ ले लिए। वहीं संगठन ने आज बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया है।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर इंटरनेट बंद कर दिया गया है और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है, लेकिन क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *