बिहार के सुपौल जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां सरायगढ़ घाट के पास कोसी नदी में एक ओवरलोड नाव पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से अब तक कम से कम तीन बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य

शुरू कर दिया गया और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

