अजमेर, राजस्थान में पेयजल संकट और अनियमित जल आपूर्ति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी हाथों में बर्तन लेकर जलदाय विभाग के कार्यालय तक पहुंचे और सरकार व विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि

शहर में लंबे समय से पानी की आपूर्ति बाधित है और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जल संकट का तत्काल समाधान किया जाए और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

