बिहार की राजधानी पटना में मानसून से पहले तैयारियों को लेकर नगर निगम अलर्ट मोड में है। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने पाटलिपुत्र अंचल के वार्ड संख्या 7, 8, 20 और 22 का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों के साथ मानसून की तैयारियों, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, साफ-सफाई और जलनिकासी

की स्थिति की वार्डवार समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। साथ ही नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

