मुजफ्फरपुर: छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, 8 पुलिसकर्मी घायल, 5 गिरफ्तार |

मुजफ्फरपुर: छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, 8 पुलिसकर्मी घायल, 5 गिरफ्तार |

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में शराब कारोबारी के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों और असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस सोमवार देर रात अजय राय उर्फ अजय कुमार के घर अवैध शराब कारोबार की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और स्थिति अचानक बिगड़ गई।

देखते ही देखते पुलिस टीम को चारों तरफ से घेरकर ईंट-पत्थर से हमला किया गया। इस हमले में महिला सिपाही समेत कुल आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हमले में सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *