गुजरात के वडोदरा से चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के पॉश रेसकोर्स इलाके में स्थित मलबार गोल्ड शोरूम में एक हाईप्रोफाइल महिला खरीदारी के बहाने पहुंची और लाखों रुपये के सोने व हीरे के गहने चुराने की कोशिश की। हैरानी की बात यह रही कि महिला ने अंगूठी और ईयररिंग्स को अपने मुंह में छिपा लिया ताकि किसी को शक न हो। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में महिला स्टाफ से गहने दिखाने के दौरान

उनका ध्यान भटकाती नजर आ रही है। जब कर्मचारियों को संदेह हुआ तो गहनों की दोबारा गिनती की गई, जिसमें कुछ सामान गायब मिला। पूछताछ के दौरान महिला घबरा गई और उसके मुंह से चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। हालांकि शोरूम प्रबंधन की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, इसलिए आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

