हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मणिकर्ण घूमने आए पंजाब के एक परिवार के तीन सदस्य पार्वती नदी के किनारे फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वे तेज बहाव में बह गए। राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्क्यू कर तीनों की जान बचा ली गई। कुल्लू में मौसम और प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण पहले भी

कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। इसी साल मई में आनी क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक चलती कार पर चीड़ का पेड़ गिर गया था, जिसमें चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई थी। वहीं कई लोग घायल हुए थे। कुल्लू और मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर मौसम अचानक बदल जाता है। ऐसे में प्रशासन और विशेषज्ञ पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे सावधानी बरतने, चेतावनियों का पालन करने और खराब मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील करते हैं।

