कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में सुनील चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार की रात घर से निकले सुनील का शव अगली सुबह वार्ड नंबर 7 के पास कूड़े के ढेर से बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार, सुनील सोमवार शाम करीब 7 बजे मोबाइल बनवाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। रात में कई बार फोन लगाने पर भी संपर्क नहीं हो सका। अगली सुबह उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी

फैल गई। मृतक के पिता पप्पू चौधरी ने हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं परिजनों का कहना है कि सुनील का किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

