धनबाद: बहीयरडीह में अवैध कोयला खनन को लेकर बवाल, इलाका बना रणक्षेत्र |

धनबाद: बहीयरडीह में अवैध कोयला खनन को लेकर बवाल, इलाका बना रणक्षेत्र |

धनबाद के बाघमारा अनुमंडल स्थित चिटाही-बहीयरडीह क्षेत्र में अवैध कोयला खनन को लेकर रविवार को बड़ा बवाल हो गया। आरोप है कि बंद खदान में चल रहे कथित अवैध खनन के विरोध में पहुंचे ग्रामीणों पर गोलीबारी, बमबाजी और पत्थरबाजी की गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बंद खदान से अवैध तरीके से कोयला निकाला जा रहा था, जिससे क्षेत्र की जलधारा प्रभावित हुई और हजारों घरों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। इस मुद्दे पर ग्रामीण पहले भी कई बार प्रदर्शन कर चुके थे।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि बरोरा थाना की एक पुलिस गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

बाद में जब ग्रामीण शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस और लोगों के बीच तनाव और बढ़ गया, जिसके बाद दो युवकों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *