रायपुर के जोरा स्थित मॉल में आयोजित फिल्म Bharat Bhagya Vidhaata की विशेष स्क्रीनिंग में कई गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai भी उपस्थित रहे। फिल्म में मंडी से सांसद और अभिनेत्री Kangana Ranaut की प्रमुख भूमिका है।
यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दिखाई गई बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता की भावना को संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत करती है। संकट की उस घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा में जुटे इन अनसुने नायकों को फिल्म के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई है।

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं और देश सेवा के लिए सदैव तत्पर सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने फिल्म की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक और भावनात्मक प्रस्तुति बताया तथा कंगना रनौत और पूरी फिल्म टीम को शुभकामनाएं दीं।

