झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने धरती आबा Birsa Munda की शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रांची स्थित बिरसा मुंडा स्मारक स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर महान जननायक को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा ने जल, जंगल, जमीन, मान-सम्मान और आदिवासी-मूलवासी समाज की पहचान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका संघर्ष, त्याग और विचार आज भी समाज को सामाजिक न्याय,

अधिकारों की रक्षा और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि बिरसा मुंडा का सपना और उनके आदर्श झारखंड सहित पूरे देश के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। उन्होंने झारखंड के सभी वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि धरती आबा का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। झारखंड के वीर शहीद अमर रहें, धरती आबा अमर रहें, जय बिरसा!

