गाजियाबाद कमिश्नरेट क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित इंडैग टायर फैक्ट्री में 9 जून 2026 को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए कुल चार दमकल वाहनों को लगाया गया। फायर कर्मियों की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते आग को पूरी तरह बुझा

दिया गया। अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन और फायर विभाग की टीम ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया है।

