रांची पुलिस ने पिठौरिया थाना क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 2 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे की है, जब मदनपुर कोकडोरो गांव निवासी फिरोज अंसारी पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने हत्या की नीयत से गोली चला दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों

ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही उन्होंने पिठौरिया और कांके थाना क्षेत्रों में हुई कई घरफोड़ चोरी की घटनाओं में भी शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस इन मामलों की आगे जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक 7.65 एमएम पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (JH01EJ-0872) बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।

