आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के स्टील प्लांट में सोमवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के SMS-2 और STC-3 यूनिट में पिघला हुआ लोहा लीक होने से कम से कम 8 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, क्रेन की मदद से बाल्टी में रखे पिघले लोहे को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा रहा था। इसी दौरान लगभग 1600

डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला लोहा श्रमिकों के ऊपर गिर गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने अब तक कई शव बरामद किए हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं N. Chandrababu Naidu ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

