दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत 25 दलों के शामिल होने का दावा किया गया। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने साझा रणनीति और लिए गए फैसलों की जानकारी दी। खरगे ने बताया कि गठबंधन के सभी दलों के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि हर दो महीने में बैठक आयोजित की जाएगी। अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी।

उन्होंने कहा कि एसआईआर, कथित वोट लूट और चुनावी धांधली के मुद्दे पर भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजा जाएगा। बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग पर भी सहमति बनी। विपक्षी दलों ने NEET और CBSE परीक्षाओं को लेकर युवाओं के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया। इसके अलावा महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की गई। बैठक में Uddhav Thackeray और Hemant Soren वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

