उत्तराखंड के तुंगनाथ यात्रा मार्ग पर पर्यटक और खच्चर संचालक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 6 जून को रास्ता बताने को लेकर एक यात्री और खच्चर संचालक के बीच बहस शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि हरियाणा के Yamunanagar निवासी 19 वर्षीय राघव विवाद में कूद पड़ा और उसने अपने हाथ में पहने स्टील के

कड़े से खच्चर संचालक के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसका वीडियो बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया। वायरल वीडियो में युवक अपना नाम और पता बताते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए ऊखीमठ थाने ले गई है। मामले की जांच जारी है और घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है।

