पटना के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर Faizal Khan उर्फ़ ख़ान सर को अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है और पुलिस को उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई करने से मना किया है।
ख़ान सर के वकील Arvind Kumar Mauar ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने स्पष्ट किया है कि फैजल खान के खिलाफ फिलहाल कोई आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी। अब मामले में पुलिस द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली केस डायरी पर अगली सुनवाई में बहस होगी, जिसके बाद अदालत आगे का आदेश जारी करेगी।

वकील के अनुसार, ख़ान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 20 जून को निर्धारित की गई है। तब तक उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्राप्त रहेगी।

