अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई अपराध गोष्ठी की समीक्षात्मक बैठक |

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई अपराध गोष्ठी की समीक्षात्मक बैठक |

पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने अपने पदस्थापन के बाद पहली मासिक अपराध गोष्ठी की का नेतृत्व किया। बैठक में एसडीपीओ कुमार गौरव ने कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश जारी करते हुए तमाम तरह की अवैध कार्यवाही पर अंकुश लगाने की बात कही। बैठक में संबंधित थाना के थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में लंबित कांडों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में अवैध लाटरी, अवैध परिवहन की चर्चा करते हुए इस पर अंकुश लगाने की बात कही गई। एसडीपीओ ने संबंधित थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी को संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्ती लगाने व विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देश दिया। एसडीपीओ ने कहा कि कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आम शहरी व जनता से सकारात्मक संवाद स्थापित कर पुलिस व जनता के बीच बेहतर विश्वास को मजबूत करने पर बल दिया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *