बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और Nitish Kumar सोमवार को कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के नौघरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री Mohammad Zama Khan के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार ने घर की छत से मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि वे यहां जमा खान से मिलने आए हैं और उनके साथ उनका पुराना संबंध है। वहीं मंत्री जमा खान ने कहा कि आज नीतीश कुमार के

पुत्र निशांत कुमार का नामांकन था, लेकिन इसके बावजूद वे एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ अपने परिवार के नहीं, बल्कि पूरे बिहार के अभिभावक हैं। जमा खान ने बताया कि क्षेत्र की विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई और मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत अधिकांश योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेडिकल कॉलेज का काम भी जल्द शुरू होगा।

