नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता से जुड़े मामले में राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन Renu Bhatia ने रविवार को Lok Nayak Jai Prakash Hospital का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती पीड़िता, उसके पिता और बुआ से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान रेणू भाटिया ने अस्पताल प्रशासन और स्टाफ की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए।

उन्होंने प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सारा अग्रवाल और घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद तीन स्टाफ नर्सों को लापरवाही का जिम्मेदार बताते हुए उनके तत्काल निलंबन की सिफारिश करने की बात कही। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने करीब दो घंटे तक अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें बेहद विचलित किया है और पीड़िता को बेहतर चिकित्सा एवं संवेदनशील देखभाल मिलनी चाहिए।

