जिले के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में जिला समिति की बैठक झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने किया। बैठक में आगामी दिनांक 12 जून को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय व केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा के आगमन को लेकर होनेवाली तैयारी को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिनांक 12 जून को BLA 2 को SIR कार्य हेतू प्रशिक्षण को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में को झामुमो जिलाध्यक्ष ने SIR कार्य में नियुक्त BLA-2 को सहयोग व उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के निगरानी के लिए सभी प्रखंडों में प्रखंड पर्यवेक्षक की नियुक्ति की एवं उन्हें क्षेत्रभ्रमण करने करने का निर्देश दिया। झामुमो जिलाध्यक्ष ने आगामी 12 जून को जिला समिति की

विस्तारित बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 12 जून को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय का आगमन होना है व उनके द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य में BLA-2 द्वारा किये जा रहे कार्य की समीक्षा की जानी है। जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने कहा कि बूथ समिति के पदाधिकारी व सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों में वोटरों को SIR के दौरान मांगे जाने वाले विभिन्न दस्तावेजों की जानकारी देते हुए सहयोग करने का कार्य करे ताकि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के किसी योग्य वोटर का नाम वोटर लिस्ट से न कटे। पूर्व जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य श्याम यादव व जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे जी ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय रूप से संगठन हित में कार्य करते हुए SIR मे सहयोग करने का निर्देश दिया। केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय SIR कार्य में ग्रामीण क्षेत्र की महिला वोटरों को सहयोग करने का निर्देश दिया।।

