अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मंदिर में चढ़ावे की करोड़ों रुपये की राशि को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में दावा किया कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों रुपये की रकम गायब होने की खबर बेहद संवेदनशील है और यह मंदिर ट्रस्ट के लिए शर्मनाक स्थिति है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई भी सामने

आकर सफाई नहीं दे रहा है। सपा प्रमुख ने पूरे मामले में अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग भी की है। उनका कहना है कि यह मुद्दा दुनिया भर के करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा हुआ है। वहीं, उन्होंने इस मामले पर सरकार की चुप्पी को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया है। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और मामले पर सभी की नजर बनी हुई है

