मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब Strait of Hormuz को लेकर नई चिंता सामने आई है। ईरान ने संकेत दिया है कि वह इस अहम समुद्री मार्ग को जहाजों के लिए खुला रखेगा, लेकिन वहां से गुजरने वाले जहाजों को उसकी नई और कड़ी शर्तों का पालन करना होगा। ईरान के इस रुख ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों और कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर दुनिया भर की चिंताएं बढ़ा दी हैं। दुनिया के बड़े हिस्से का तेल कारोबार इसी Strait से होकर गुजरता है,

ऐसे में किसी भी तरह की बाधा का असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों और ऊर्जा कीमतों पर पड़ सकता है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की इन शर्तों का कड़ा विरोध किया है। इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थिति जल्द नहीं संभली, तो इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है।

