देशभर के उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून से लागू हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले मार्च में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे। यानी तीन महीने में सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका

है। सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि वैश्विक ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी और एलपीजी पर होने वाले नुकसान के कारण यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, हालिया बढ़ोतरी के बाद भी तेल विपणन कंपनियों को प्रत्येक घरेलू सिलेंडर पर करीब 700 रुपये का नुकसान हो रहा है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ने की आशंका है।

