पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। अप्रैल में हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने सीधे इजराइल पर मिसाइलों की बौछार कर दी है। इजराइल के मुताबिक, सोमवार को उसके कई इलाकों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी गईं, जिसके बाद देशभर में सायरन बजाए गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए। ईरानी हमले के बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हमला किया, जिसके बाद तेहरान में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। बताया जा रहा है कि यह हमला बेरूत में हुए इजराइली हमले के

जवाब में किया गया, जिसमें दो लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए थे। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों से संयम बरतने और हमले रोकने की अपील की। ट्रंप ने कहा कि वह इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात कर जवाबी हमला न करने का आग्रह करेंगे। वहीं, ईरान की IRGC ने इसे सिर्फ एक चेतावनी बताया है और कहा है कि यदि अमेरिका या इजराइल की ओर से फिर कोई कार्रवाई हुई, तो उसके ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

