ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइल हमला किए जाने के बाद राजधानी तेहरान में जश्न का माहौल देखने को मिला। हमले के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और देर रात तक उत्सव मनाते रहे। इस दौरान इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आसमान में इजरायल की ओर दागी गई मिसाइलें दिखाई दे रही हैं,

जबकि सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी नजर आ रही है। लोग ईरानी झंडे लहराते हुए सरकार और सेना के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। हालांकि, इस घटनाक्रम के बीच पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते टकराव पर दुनिया की नजर बनी हुई है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रहा है।

