कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने 18 वर्षीय छात्र सार्थक की जमकर सराहना की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सार्थक का वीडियो साझा करते हुए कहा कि कम उम्र में भी उसने साहस, सोच और सिद्धांतों का परिचय दिया है। राहुल के मुताबिक, सार्थक और उसके साथी निसर्ग ने सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से जुड़े सवालों को देश के सामने रखा, जिसे बड़े मीडिया संस्थान भी उजागर नहीं कर पाए। दरअसल, मई 2026 में सामने आए CBSE OSM विवाद

में डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर छात्रों ने कई गंभीर सवाल उठाए थे। छात्रों का आरोप था कि स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं स्पष्ट नहीं थीं और मूल्यांकन में भी गड़बड़ियां हुईं। सार्थक ने इस मामले में एक विस्तृत प्रेजेंटेशन तैयार कर टेंडर प्रक्रिया और मूल्यांकन प्रणाली की खामियों को सामने रखा था। राहुल गांधी ने कहा कि यही भारत की असली युवा शक्ति है, जो सवाल भी पूछती है और जवाब भी तलाशती है।

