दिल्ली में आज होने वाली INDIA गठबंधन की अहम बैठक से पहले राजधानी की सियासत में पोस्टर वॉर छिड़ गया है। शहर के कई प्रमुख चौराहों और राउंडअबाउट्स पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi को निशाना बनाते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में विपक्षी दलों के कई प्रमुख नेताओं के पुराने बयान शामिल किए गए हैं। इनमें Sharad

Pawar, Mamata Banerjee, Udhayanidhi Stalin और Arvind Kejriwal के कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर दिए गए कथित बयान दर्शाए गए हैं। INDIA गठबंधन की बैठक से ठीक पहले सामने आई इस पोस्टरबाजी ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ये पोस्टर किस संगठन या समूह की ओर से लगाए गए हैं, लेकिन इसे विपक्षी एकता पर सवाल खड़े करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

