बिहार के मधुबनी जिले के खजौली क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला किए जाने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। देखते ही देखते मंत्री के वाहन को निशाना बनाया गया, जिससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते

ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

