राजधानी दिल्ली में रविवार शाम तेज आंधी और बारिश के बीच इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। खराब मौसम के कारण ग्राउंड सपोर्ट उपकरण नियंत्रण से बाहर हो गए और एयर इंडिया के तीन पार्क किए गए विमानों से जा टकराए। जानकारी के अनुसार यह घटना शाम करीब 4 बजकर 40 मिनट पर टर्मिनल-2 के पास स्थित पार्किंग बे में हुई। टक्कर के बाद तीनों विमानों को तत्काल परिचालन से बाहर कर दिया गया और उनके नुकसान

का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय पार्किंग क्षेत्र में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि या चोट की खबर नहीं है। हालांकि विमानों को हुए नुकसान की जांच जारी है। एयरपोर्ट प्रशासन और एयर इंडिया के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज हवाओं और खराब मौसम को इस घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

