जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हिरणपुर पाकुड़ मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दो पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करना था। जागरूकता अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद

मुजाहिद अंसारी ने किया। उनके साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान मुख्य मार्ग पर गुजरने वाले सभी दो पहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करने, तेज गति एवं रैश ड्राइविंग से बचने, शराब पीकर वाहन न चलाने, मोबाइल …

