डी सी ए ने किया प्रतिभाओं का सम्मान,शिक्षकों को भी दिया मान और सभी के लिए मार्गदर्शन।

डी सी ए ने किया प्रतिभाओं का सम्मान,शिक्षकों को भी दिया मान और सभी के लिए मार्गदर्शन।

विद्यार्थियों को सही दिशा, सटीक करियर मार्गदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लेकर धनबाद कोचिंग एसोसिएशन (डीसीए) द्वारा रविवार को आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में भव्य रूप से “मार्गदर्शन 4.0” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद सहित रांची, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह एवं देवघर से आए शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके करियर के प्रति जागरूक करना, सही विषय चयन में सहायता प्रदान करना तथा उन्हें सफलता के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर विभिन्न कोचिंग संस्थानों से चयनित मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कुल 522 छात्र-छात्राओं को सम्मान देकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सही मार्गदर्शन ही सफलता की पहली सीढ़ी है। विद्यार्थियों को समय पर उचित सलाह और अवसर मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डीसीए आगे भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम में डीसीए के अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव विकास तिवारी, कोषाध्यक्ष कुमार प्रशांत, डॉ. नीरज कुशवाहा, इवेंट हेड जय रवानी, कुंदन सर, मीडिया प्रभारी सोनू कुमार सहित धनबाद एवं आसपास के जिलों के अनेक सम्मानित शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को सफलता के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


मार्गदर्शन 4.0 ने न सिर्फ विद्यार्थियों को बल्कि अलग अलग कोचिंग संस्थाओं के शिक्षक और मालिकों को भी सम्मानित किया ताकि देश के लिए ऐसी प्रतिभाओं को और जोर शोर से गढ़ा जाए जो देश के साथ साथ कोयलांचल के नाम को रौशन कर सकें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी बी एम के यू के कुलपति जी ने भी अपने वक्तव्य से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *