भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राँची से बोकारो जाने के क्रम में रामगढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह एवं गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने स्वर्गीय निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।वहीं आगे छतर और चितरपुर में भी उनका पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया गया।अपने संक्षिप्त संबोधन में नितिन नवीन ने कहा कि भारतीय जनता

पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा,समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करता है।उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।इधर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेष तस्वीर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर पूरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

