चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा, अपने साथ हो रहे अन्याय के प्रति गंभीर।

चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा, अपने साथ हो रहे अन्याय के प्रति गंभीर।

आज दिनांक 07.06.2026 स्थान उत्सव भवन में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक अहम बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय परिषद की बैठक को सफल बनाने पर एवं संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया गया, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक रांची जिला में किया जाएगा, साथ ही सर्वसम्मति से सुबोध कुमार जी को कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक आजाद जी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हमारा संगठन 1906 से चलता आ रहा है इस संगठन ने हम सभी को एक रहना सिखाया, हमारे लोगो की राजनैतिक भागीदारी कैसे मजबूत हो इस पर संगठन बढ़ चढ़ कर काम कर रहा है।

महासभा के सलाहकारसमिती के संयोजक बिन्देश्वरी प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारा संगठन संवैधानिक रूप से चुनाव करा के हम योग्य लोगों को पदाधिकारी बनाते है, हमारे सभी स्तर के पदाधिकारीयों का मुख्य कार्य समाज के अंतिम व्यक्ति को मजबूती देना है।

कार्यक्रम के मुख स्वागतकर्ता युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री अकाश रवानी ने कहा कि हमारे झारखण्ड के युवाओं को राजनीति में बढ़ चढ़ कर आगे आना होगा ताकि हमारी संख्या के अनुसार हमे राजनीति में उचित भागीदारी मिले तभी हमारे समाज का चौमुखी विकाश हो सकेगा।

मौके पर मुख्य रूम से सुबोध कुमार, डॉक्टर पिंटू कुमार, अनूप सिंह डॉक्टर विकाश रमन, अनिल सिंह, शिवपूजन सिंह, दीपक नवीन, सुरेश सिंह, किशोर वर्मा, अकाश रवानी, धनंजय चंद्रवंशी, जितेंद्र रवानी, पुरुषोत्तम रंजन, अमरजीत कुमार, बिनोद रवानी, अजीत कुमार, अशोक सिंग, प्रेम सिंह, सहित अनेको राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदाशगण उपस्थित थे।
प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *