सदर प्रखंड के तारानगर पंचायत के कुसमानगर गाँव के बहुत सारे युवाओं ने अज़हर के कार्यों और समाज सेवा की भावना से प्रभावित होकर उनके साथ जुड़ने का निर्णय लिया। युवाओं ने समाज और गरीबों की सेवा करने का संकल्प लिया तथा हर परिस्थिति में साथ देने का वादा किया। अज़हर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके साथ आने वाले अधिकतर युवा गरीब परिवारो से हैं लेकिन ये समाजसेवा की भावना से परिपूर्ण हैं। सभी ने सामुहिक रूप से गरीबों,

असहायों और जरूरतमंदों की सेवा करने व भाईचारे की मजबूती हेतु संकल्प भी लिया। अज़हर ने युवाओं से कहा कि मेरी राजनीति का एकमात्र उद्देश्य गरीबों की सेवा करना, पीड़ितों को न्याय दिलाना और हर जरूरतमंद के साथ खड़ा रहना है। राजनीति मेरे लिए कोई पद या कुर्सी नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कुसमानगर के इन युवाओं का उत्साह और विश्वास दर्शाता है कि समाज में ऐसे युवा मौजूद हैं जो अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर मानवता और समाज सेवा के लिए आगे आना चाहते हैं। अज़हर ने सभी युवाओं का दिल से स्वागत किया।

